
IPL Impact Player Rule: आईपीएल के बीच BCCI सचिव जय शाह का बड़ा ऐलान, अब इम्पैक्ट प्लेयर की होगी छुट्टी?
AajTak
आईपीएल के अगले सीजन में 'इम्पैक्ट प्लेयर रूल' को खत्म किया जा सकता है. 'इम्पैक्ट प्लेयर रूल' के कारण मौजूदा आईपीएल सीजन में आठ बार 250 से अधिक का स्कोर बना. रोहित शर्मा ने भी कहा था कि ऑलराउंडर्स को इस नियम की वजह से गेंदबाजी के मौके नहीं मिल रहे.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन यानी आईपीएल 2023 में 'इम्पैक्ट प्लेयर रूल' लाया गया था, लेकिन अब यह रूल सवालों के घेरे में है. इस रूल को लेकर अब अलग-अलग तरह के ओपिनियन सामने आ रहे हैं. क्रिकेट के दिग्गजों को यह रूल पसंद ही नहीं आ रहा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस रूल पर सवाल उठाए थे.
... तो खत्म होगा ये 'विवादास्पद' नियम
अब ये रूल आगामी सीजन यानी आईपीएल 2024 से खत्म किया जा सकता है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है. शाह ने कहा है कि आईपीएल में 'इम्पैक्ट प्लेयर रूल' प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था और सभी हितधारक चाहेंगे तो इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है.
'इम्पैक्ट प्लेयर रूल' के कारण इस बार आईपीएल में आठ बार 250 से अधिक का स्कोर बना. खिलाड़ियों, कोचों और विशेषज्ञों ने भी कहा है कि गेंदबाजों पर इस नियम का विपरीत असर हो रहा है क्योंकि इससे टीमों को अतिरिक्त बल्लेबाज मिल रहा है. रोहित शर्मा ने कहा था कि ऑलराउंडर्स को इस नियम की वजह से गेंदबाजी के मौके नहीं मिल रहे.
जय शाह ने बीसीसीआई कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा, 'इम्पैक्ट प्लेयर का नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया था. वैसे इससे दो भारतीय खिलाड़ियों को खेलने का अतिरिक्त मौका मिल रहा है. क्या यह महत्वपूर्ण नहीं है. खेल भी और प्रतिस्पर्धी हो रहा है.' शाह ने कहा कि टी20 विश्व कप के बाद सभी पक्ष मिलकर इस पर बात करेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









