
IPL Experience in World Cup 2023: आईपीएल का एक्सपीरियंस आया काम, वर्ल्ड कप में ये विदेशी प्लेयर जमकर मचा रहे धमाल
AajTak
भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. मगर उनके अलावा विदेशी खिलाड़ी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. इनमें न्यूजीलैंड के प्लेयर सबसे आगे हैं. इनमें से ज्यादातर विदेशी खिलाड़ियों ने अपने आईपीएल अनुभव को फायदा उठाया है.
IPL Experience in World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विदेशी खिलाड़ियों ने धूम मचा रखी है. हालांकि भारतीय टीम अपने शुरुआती पांचों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. फिलहाल, दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड, तीसरे पर साउथ अफ्रीका और चौथे पर ऑस्ट्रेलिया काबिज है.
इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. मगर उनके अलावा विदेशी खिलाड़ी भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं. इनमें न्यूजीलैंड के प्लेयर सबसे आगे हैं.
भारत में टूर्नामेंट होने के कारण एशियाई प्लेयर अच्छा प्रदर्शन करें, यह तो समझ में आता है, क्योंकि वो ऐसी पिचों पर खेलने आदी होते हैं. मगर एशिया के बाहर के खिलाड़ी अगर भारतीय वेन्यू पर दमदार प्रदर्शन करें तो हैरत की बात होगी. बता दें कि इसमें भी कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि इन विदेशी प्लेयर्स में ज्यादातर वही शामिल हैं, जो IPL भी खेलते हैं. आईपीएल के कारण उन्हें भारतीय पिचों के बारे में काफी अनुभव होता है.
बटलर भी मानते हैं कि वर्ल्ड कप में होगा IPL का फायदा
इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर भी अपना एक अहम बयान दे चुके हैं. वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले बटलर ने कहा था, 'मेरा मानना है कि यह (आईपीएल) हमें पूरे भारत में वेन्यू, यात्राओं और जिन होटलों में आप ठहरते हैं, इन सभी चीजों को लेकर फैमिली जैसे माहौल देता है और आप बहुत कुछ सीखते हैं. ऐसे में हम जानते हैं कि क्या हो सकता है.'
बटलर ने कहा था, 'जाहिर सी बात है कि हम 50 ओवर का क्रिकेट खेल रहे हैं, न कि 20 ओवर का क्रिकेट, जैसा कि आप IPL में खेलते हैं. बाकी अन्य टीमें भी ऐसी ही स्थिति में हैं. दुनियाभर से कई खिलाड़ी यहां आते हैं और IPL का अनुभव लेते हैं. ऐसे में मेरा मानना है कि भारत में अधिक क्रिकेट खेलना ज्यादातर टीमों के लिए एक फायदा ही है.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









