
IPL Captain in ICC World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में उतरेंगे 6 IPL कप्तान... जानिए कौन कितने खिताब जिता चुका
AajTak
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा.टूर्नामेंट में भारत समेत कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इन सभी टीमों में 6 खिलाड़ी ऐसे भी उतरने वाले हैं, जो IPL में किसी ना किसी टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं....
IPL Captain in ICC World Cup 2023: इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर को होगा. जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने अपना स्क्वॉड घोषित कर दिया है.
इससे यह क्लियर हो गया है कि इस बार वर्ल्ड कप में भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बोलबाला रहेगा. वर्ल्ड कप में IPL के कुल 6 कप्तान उतरने वाले हैं. इनमें से एक ही बतौर कप्तान खेलते दिखाई देंगे. यह रोहित शर्मा हैं, जो भारतीय टीम के कप्तान हैं.
रोहित ने मुंबई को 5 बार IPL खिताब जिताया
जबकि IPL में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (MI) टीम की कमान संभालते हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 बार खिताब जिताया है. आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार खिताब जिताया है.
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का स्पेशल कवरेज देखने के लिए यहां क्लिक करें
रोहित शर्मा के अलावा भारतीयों में हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी वर्ल्ड कप टीम में शामिल हैं. यह तीनों भी आईपीएल में कप्तानी करते हैं. हार्दिक ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटन्स को एक बार खिताब जिताया है. जबकि श्रेयस अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभालते हैं. हालांकि पिछले 2023 सीजन में चोट के कारण श्रेयस नहीं खेले थे. उनकी जगह नीतीश राणा ने कमान संभाली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









