
IPL Auction Arjun Tendulkar Sold: अर्जुन तेंदुलकर के साथ IPL नीलामी में हो गया खेला... दूसरे राउंड में इस टीम ने खरीदा
AajTak
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में डेविड वॉर्नर, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल जैसे धुरंधर खिलाड़ियों को जोरदार झटका लगा. इन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. अर्जुन तेंदुलकर पहले राउंड में नहीं बिके थे, लेकिन दूसरे राउंड में मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया. अर्जुन सबसे पहले 2021 IPL सीजन में बिके थे. उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था.
IPL Auction Arjun Tendulkar Sold: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का दो दिवसीय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ. दूसरे दिन डेविड वॉर्नर, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल जैसे धुरंधर खिलाड़ियों को जोरदार झटका लगा. इन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. अब यह अगले IPL सीजन में यह प्लेयर खेलते नहीं दिखेंगे. इसी बीच अर्जुन तेंदुलकर के साथ खेला हो गया.
दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर पहले राउंड में नहीं बिके थे, लेकिन दूसरे राउंड में मुंबई इंडियंस (MI) ने खरीद लिया. मुंबई ने अर्जुन को 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा है.
बता दें कि जब इन सभी खिलाड़ियों का नाम आया तो किसी भी फ्रेंचाइजी ने इन्हें खरीदने के लिए रूची नहीं दिखाई. डेविड वॉर्नर, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल समेत कुछ प्लेयर्स का नाम तो दोबारा लाया गया, लेकिन किसी ने नहीं खरीदा.
2021 सीजन में पहली बार बिके थे अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर सबसे पहले 2021 IPL सीजन में बिके थे. उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था. तभी से मुंबई टीम ही अर्जुन को अपने साथ रखती आ रही थी. इस बार भी मुंबई टीम ने ही अर्जुन को खरीदा है. मुंबई के अलावा किसी भी टीम ने अर्जुन को खरीदने के लिए रूची नहीं दिखाई.
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन ने अब तक IPL में कुल 5 मैच खेले, जिसमें सिर्फ 3 विकेट लिए हैं. जबकि बल्लेबाजी में 13 रन बनाए हैं. अर्जुन ने आईपीएल 2023 सीजन में 4 मैच खेले थे, जिसमें 3 विकेट लिए थे. जबकि 2024 सीजन में अर्जुन ने 1 मैच खेला था, जिसमें विकेट नहीं मिला था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









