
IPL Auction 2023: इन दो प्लेयर्स के लिए जमकर होगी जंग, ऑक्शन में टीमें उड़ाएंगी पैसा!
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन 23 दिसंबर को हो रहा है. इस बार टीमों की नज़र ऐसे खिलाड़ियों को चुनने पर हैं जो धमाल मचाएं और पलभर में मैच को पलट दें. दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनपर कई टीमों की जंग हो सकती है.
इंडियन प्रीमियर लीग-2023 के मिनी ऑक्शन की तारीख नज़दीक है, 23 दिसंबर को कोच्चि में इस बार यह ऑक्शन हो रहा है. 405 खिलाड़ियों के बीच कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनपर टीमों की निगाहें टिकी हैं. यह मिनी ऑक्शन है, ऐसे में टीमों के पास काफी कम बजट भी है लेकिन कुछ टीमों का बजट काफी ज्यादा है.
ऑक्शन की लिस्ट में दो खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनपर कई टीमों की नज़र है. ये दोनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं, बेन स्टोक्स और सैम कुरेन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको लेकर टीमों ने विशेष रणनीति बनाई है. टीमों द्वारा इन दो प्लेयर्स के लिए कुछ बजट पहले ही सेफ कर लिया है.
क्लिक करें: ऑक्शन में तुरुप का इक्का तलाशेंगी टीमें! IPL में इस बार पूरा गेम बदल देगा ये नियम
इनसाइड स्पोर्ट को एक टीम के अधिकारी ने बताया है कि कई टीमों की नज़र इन दोनों प्लेयर्स पर हैं, लेकिन हर किसी के पास इनके लिए बजट भी नहीं है. हालांकि जिन टीमों के पर्स में ज्यादा पैसा है वो जरूर इनपर खर्च कर सकते हैं.
टी-20 के लिए धमाल हैं दोनों प्लेयर्स आपको बता दें कि बेन स्टोक्स पिछले आईपीएल में नहीं खेले थे, उससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स के साथ थे. ऐस में अब कौन-सी टीम उन्हें चुनती है इसपर नज़र होंगी. पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ऐसी टीमें हैं, जिनके पास बजट है और उन्हें ऑलराउंडर की भी तलाश है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








