
IPL Auction: सैम कुरेन और कैमरून ग्रीन ने रचा इतिहास, दिग्गजों को नहीं मिला खरीदार, ऑक्शन की बड़ी बातें
AajTak
इस बार मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था. जबकि सभी 10 टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 87 का स्लॉट था. मगर नीलामी में 80 खिलाड़ी ही बिके हैं. इन पर सभी टीमों ने कुल 167 करोड़ रुपये खर्च किए. जानिए नीलामी से जुड़ी बड़ी बातें...
IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए नीलामी शुक्रवार (23 दिसंबर) को कोच्चि में हुई. इस नीलामी में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन, बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने धमाल मचाया है. सैम कुरेन आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले प्लेयर बन गए हैं. कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है.
जबकि कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा. वह अब दूसरे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं बेन स्टोक्स के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये अदा किए. इनके अलावा कई और भी खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने चौंकाया है.
167 करोड़ रुपये में बिके 80 खिलाड़ी
बता दें कि इस बार मिनी ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था. जबकि सभी 10 टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 87 का स्लॉट था. मगर नीलामी में 80 खिलाड़ी ही बिके हैं. इसमें 29 खिलाड़ी विदेशी रहे हैं. इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी टीमों ने कुल 167 करोड़ रुपये खर्च किए.
आईपीएल की 7 टीमों फुल हो गई हैं. उनकी स्क्वॉड में 25-25 खिलाड़ी पूरे हो गए हैं. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम में 22, मुंबई इंडियंस में 24 और पंजाब किंग्स की टीम में 22 खिलाड़ी ही हुए हैं. ऐसे में इन तीनों टीमों में अब भी 7 स्लॉट बाकी हैं.
किसके पर्स में कितना पैसा और स्लॉट बाकी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









