
IPL Auction में नहीं बिके तो ईशांत शर्मा ने बदला मन? अब रणजी ट्रॉफी में लेंगे हिस्सा
AajTak
ईशांत शर्मा ने पहले रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेने का मन बनाया था, लेकिन अब खबर है कि वह जल्द ही दिल्ली की रणजी टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं. दिल्ली का रणजी ट्रॉफी में मुकाबला गुरुवार को तमिलनाडु के खिलाफ होना है.
कोरोना काल के बीच बंद हुई रणजी ट्रॉफी एक बार फिर शुरू हो रही है. घरेलू क्रिकेट के लिए ये एक बड़ी राहत है, साथ ही नेशनल टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे खिलाड़ियों के लिए भी एक बड़ा मौका है. इसी को भुनाने के लिए टीम इंडिया के पेसर ईशांत शर्मा भी तैयार हैं, जो अब दिल्ली की टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं.
ईशांत शर्मा ने पहले रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेने का मन बनाया था, लेकिन अब खबर है कि वह जल्द ही दिल्ली की रणजी टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं. दिल्ली का रणजी ट्रॉफी में मुकाबला गुरुवार को तमिलनाडु के खिलाफ होना है.
हालांकि, ईशांत शर्मा पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे क्योंकि टीम के साथ जुड़ने के बाद उन्हें पांच दिन का क्वारनटीन बिताना होगा. जो कि जरूरी है. ऐसे में 24 फरवरी को जब दिल्ली की टीम झारखंड के खिलाफ और उसके बाद चंडीगढ़ के खिलाफ मैच खेल रही होगी, तब ईशांत शर्मा प्लेइंग-11 में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












