
IPL 203 Auction: ये हैं आईपीएल इतिहास के महंगे प्लेयर, क्या टूटेगा क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड?
AajTak
आईपीएल 2023 के लिए मिनी नीलामी कोच्चि में होने जा रही है. इस मिनी निलामी में बेन स्टोक्स, सैम कुरेन और कैमरन ग्रीन पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं. सबकी दिलचस्पी इसी में है कि क्या इस बार नीलामी में साउथ अफ्रीका पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड टूट पाता है या नहीं.
आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज (23 दिसंबर) कोच्चि में होने जा रही है. होटल ग्रैंड हयात में होने जा रही इस मिनी नीलामी में 405 खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला होगा. इस मिनी निलामी में बेन स्टोक्स, सैम कुरेन और कैमरन ग्रीन पर निगाहें रहने वाली हैं. इन तीनों खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमों के बीच होड़ मचने की संभावना है. सबकी दिलचस्पी इसी में है कि इस बार नीलामी में क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड टूट पाता है या नहीं.
आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में अबतक की सबसे महंगी बोलियां-
1. क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़ रुपये): साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी है. आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था. मॉरिस ने युवराज सिंह को इस मामले में पीछे छोड़ दिया था. युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था. मॉरिस अब आईपीएल का हिस्सा नही हैं.
2. युवराज सिंह (16 करोड़ रुपये): टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं. युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा था. हालांकि युवराज 2015 के सीजन में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. वह 14 मैचों में 19 की औसत से सिर्फ 248 रन बना सके थे. युवराज को अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था. युवराज इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं.
क्लिक करें- आज सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, मिनी ऑक्शन से पहले जान लें सभी सवालों के जवाब
3. पैट कमिंस (15.5 करोड़ रुपये): ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट एवं वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं. कमिंस को 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ में खरीदा था. कमिंस इस सीजन की नीलामी का पार्ट नहीं हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









