
IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल नीलामी में धूम मचाएगा 13 साल का 'बालक', 42 वर्ष के जेम्स एंडरसन पर भी लगेगी बोली
AajTak
IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब जेद्दा में होना है. मेगा ऑक्शन के लिए जारी फाइनल लिस्ट में बिहार के वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है. सूर्यवंशी ऑक्शन लिस्ट में शामिल सबसे युवा खिलाड़ी हैं.
IPL 2025 Mega Auction Players Players: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा. इस नीलामी के लिए 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. ऑक्शन के लिए 1574 खिलाड़ियों ने रजिस्टर्ड कराया था, लेकिन अंतिम सूची से एक हजार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया.
नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 574 खिलाड़ियों में 366 भारतीय और 208 विदेशी प्लेयर हैं, जिनमें एसोसिएट देशों के 3 खिलाड़ी भी शामिल हैं. वैसे आईपीएल 2025 के लिए सभी 10 टीमों के पास कुल 204 खिलाड़ियों की ही जगह है. यानी शॉर्टलिस्ट किए गए 574 प्लेयर्स में से अधिकतर 204 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे. इस बार सभी 10 टीमों के पर्स में कुल 641 करोड़ रुपए बाकी हैं. नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगी.
🚨 NEWS 🚨 TATA IPL 2025 Player Auction List Announced! All the Details 🔽 #TATAIPLhttps://t.co/QcyvCnE0JM
देखा जाए तो 574 खिलाड़ियों की लिस्ट में 81 प्लेयर्स ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है. जबकि 27 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए रखा गया है. इनके अलावा 1.25, 1 करोड़, 75 लाख, 50 लाख, 40 लाख और 30 लाख रुपये बेस प्राइस वाले प्लेयर्स भी लिस्ट में शामिल हैं.
इस बार नीलामी में ऋषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे बड़े खिलाड़ी उतरेंगे. इन सभी ने भी खुद को 2 करोड़ रुपए में खुद को लिस्ट किया है. जबकि विदेशी प्लेयर्स की लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, जोस बटलर, डेविड वॉर्नर, जेम्स एंडरसन, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डु प्लेसिस जैसे स्टार शामिल हैं.
13 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी जगह...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









