
IPL 2025 Auction list: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर स्टार्क को मिला ये बेस प्राइज, स्टोक्स का नाम गायब... जानिए सब कुछ
AajTak
IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के ऑक्शन लिस्ट से बेन स्टोक्स का नाम गायब है. वहीं ऋषभ पंत, केएल राहुल, मिचेल स्टार्क सबसे ऊंचे बेस प्राइस पर हैं. राहुल, पंत, अय्यर, अश्विन, चाहल, शमी ने भी 2 करोड़ रुपये में अपना नाम दर्ज कराया है.
IPL 2025 Mega Auction: सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने वाले आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर्ड 1574 खिलाड़ियों की सूची से बेन स्टोक्स का नाम गायब है. वहीं ऋषभ पंत , केएल राहुल , श्रेयस अय्यर ने खुद को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर लिस्ट किया है, वहीं रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज़ कर दिया था, इन सभी ने भी खुद को 2 करोड़ रुपए में खुद को लिस्ट किया है.
ध्यान रहे पंत, राहुल और अय्यर क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे, लेकिन उन्हें रिटेन नहीं किया गया. इस बार आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए भी नियमों में बदलाव हुआ है. रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट को आईपीएल द्वारा फ्रेंचाइजी से इनपुट प्राप्त करने के बाद छांटा जाएगा. इसमें मार्की भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था.
मिचेल स्टार्क ने 2 करोड़ रुपए में किया खुद को लिस्ट मिचेल स्टार्क जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उनको 2024 में केकेआर ने 24.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. वो 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर ऑक्शन में वापस आ गए हैं. जोफ्रा आर्चर भी उसी बेस प्राइस पर सूची में हैं, उन्होंने 2023 के बाद से आईपीएल में नहीं खेला है, वो आखिरी बार मुंबई इंडियंस के लिए केवल पांच मैचों में खेलते दिखाई दिए थे.
मोहम्मद शमी का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए मोहम्मद शमी विभिन्न चोटों के कारण पिछले साल नवंबर में 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से कोई क्रिकेट नहीं खेले हैं, उन्हें भी गुजरात टाइटन्स द्वारा रिटेन नहीं किया गया है. उन्होंने भी खुद को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर खुद को रजिस्टर्ड किया है.
2 करोड़ रुपये के अधिकतम बेस प्राइज मूल्य वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी खलील अहमद, दीपक चाहर, वेंकटेश अय्यर, आवेश खान, ईशान किशन, मुकेश कुमार, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, हर्षल पटेल हैं. वहीं इस वाली लिस्ट में अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









