
IPL 2024 Unavailable Players List: महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत को भी लगा IPL में ये तगड़ा झटका... मोहम्मद शमी और हैरी ब्रूक समेत ये 9 खिलाड़ी हुए बाहर
AajTak
IPL 2024 को शुरू होने में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है. मगर उससे पहले ही स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मार्क वुड, जेसन रॉय और हैरी ब्रूक समेत अब तक 9 स्टार प्लेयर आईपीएल 2024 सीजन से बाहर हो गए हैं. इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत की टीमों को भी झटका लगा है...
IPL 2024 Unavailable Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है. मगर उससे पहले ही एक के बाद एक लगातार कई टीमों को बड़े झटके लगे हैं. अब तक स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मार्क वुड, जेसन रॉय और हैरी ब्रूक समेत कई स्टार प्लेयर आईपीएल 2024 सीजन से बाहर हो गए हैं.
इनमें से कुछ प्लेयर चोट के कारण नहीं खेलेंगे. जबकि कुछ ने वर्क लोड के चलते नाम वापस लिया है. इनमें कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने निजी कारणों से आईपीएल नहीं खेलने का मन बनाया है. आइए जानते हैं इन सभी प्लेयर्स के बारे में, जो इस बार पूरा आईपीएल सीजन या कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे...
गुजरात टीम से भी ये दो स्टार नहीं खेलेंगे
मोहम्मद शमी टखने की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल पाएंगे. शमी की हाल ही में लंदन में सर्जरी हुई है. हालांकि गुजरात टीम ने अब तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है.
इनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने भी गुजरात टीम को झटका दिया है. वो शुरुआती 1 या 2 मुकाबलों से बाहर होंगे. उन्हें घरेलू शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट का फाइनल खेलना रहेगा. इसके बाद ही वो टीम से जुड़ेंगे.
वर्क लोड के चलते ये स्टार प्लेयर भी बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









