
IPL 2024, Sunil Narine And Andre Russell: गौतम गंभीर की वजह से निकल रहा है नरेन-रसेल का बेस्ट, इतिहास रचने की दहलीज पर कोलकाता नाइट राइडर्स
AajTak
कोलकाता नाइट राइडर्स के शानदार प्रदर्शन में सुनील नरेन और आंद्रे रसेल की अहम भूमिका रही है. नरेन ने कोलकाता को ज्यादातर मुकाबलों में बल्ले से शानदार शुरुआत दिलाई है. वहीं रसेल ने बल्ले से फिनिशर रोल निभाने के साथ-साथ गेंद से भी अहम योगदान दिया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. केकेआर ने मौजूदा सीजन में अब तक 11 में से आठ मुकाबले जीते हैं और वह अंकतालिका में पहले नंबर पर है. पिछले दो सीजन में कोलकाता की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी. मगर इस बार वह प्लेऑफ में पहुंचने की दहलीज पर है.
क्या टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंचेगी KKR?
कोलकाता नाइट राइडर्स आने वाले मैचों में यदि अच्छा प्रदर्शन करती है तो उसके पास टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंचने का मौका होगा. इससे पहले वह कभी भी टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में नहीं पहुंची है. साल 2012 और 2014 में केकेआर ग्रुप स्टेज में दूसरे स्थान पर रही थी और फिर आगे चलकर चैम्पियन बनी.
Kabhi bat se, toh kabhi ball se - Danger Russ! 🔥 pic.twitter.com/LjqymlCBgm
कोलकाता नाइट राइडर्स के इस शानदार प्रदर्शन में कैरेबियाई धुरंधरों सुनील नरेन और आंद्रे रसेल की अहम भूमिका रही है. नरेन ने फिल साल्ट के साथ मिलकर कोलकाता को ज्यादातर मुकाबलों में बल्ले से धमाकेदार शुरुआत दिलाई है. साथ ही नरेन ने गेंदबाजी में भी कमाल किया है. वहीं रसेल ने फिनिशर रोल निभाने के साथ-साथ गेंद से अहम मौकों पर सफलता दिलाई है.
नरेन-साल्ट की ओपनिंग, फिर रसेल का धमाका...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









