
IPL 2024, SRH vs PBKS Live Score: पंजाब की बैटिंग शुरू, प्रभसिमरन के साथ अथर्व क्रीज पर
AajTak
IPL Live Score, SRH vs PBKS: आईपीएल 2024 के 69वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में है. इस मैच से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
IPL Live Score, SRH vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-69 में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टक्कर है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने बिना किसी नुकसान के 10 से ज्यादा रन बना लिए हैं. प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायडे क्रीज पर हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में है. सनराइजर्स प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है और अभी 13 मैचों में 15 अंक के साथ अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और वह नौवें पायदान पर है.
दोनों टीमों ने इस मैच के लिए बड़े बदलाव किए. सैम करन और जॉनी बेयरस्टो इस मैच के लिए अनुपलब्ध थे, ऐसे में जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली. अथर्व तायडे, शिवम सिंह और ऋषि धवन को पंजाब ने इस मैच में चांस दिया. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में राहुल त्रिपाठी को मौका दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान हैदराबाद टीम ने 15 में सफलता हासिल की. जबकि 7 में पंजाब किंग्स को जीत मिली है. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. इससे पहले 9 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 रनों से जीत हासिल की थी.
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, रिले रोसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), आशुतोष शर्मा, शिवम सिंह, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









