
IPL 2024 SRH Vs LSG Match LIVE Score: केएल राहुल ने जीता टॉस... हैदराबाद के खिलाफ उसके घर में करेंगे पहले बल्लेबाजी
AajTak
IPL 2024 SRH Vs LSG Match LIVE Score Update: आईपीएल के 17वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला जा रहा है. दोनों ही टीमों ने अब तक 11-11 मुकाबले खेले, जिसमें से 6 जीते हैं. इस तरह दोनों के बराबर 12 अंक हैं. जो टीम यह मैच जीतेगी, वो तीसरे नंबर पर पहुंच सकती है.
IPL 2024 SRH Vs LSG Match LIVE Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हो रहा है. मैच में लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया.
ये मैच जीतने वाली टीम नंबर-3 पर पहुंचेगी!
लखनऊ और हैदराबाद दोनों ही टीमों ने अब तक इस सीजन में 11-11 मुकाबले खेले, जिसमें से 6 जीते हैं. इस तरह दोनों के बराबर 12 अंक हैं. मगर नेट रनरेट के आधार पर पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद टीम चौथे और लखनऊ छठे नंबर पर है. जो टीम यह मैच जीतेगी, वो तीसरे नंबर पर पहुंच सकती है.
लखनऊ से कोई मैच नहीं जीती हैदराबाद टीम
लखनऊ टीम की आईपीएल में एंट्री 2022 सीजन में हुई है. यह उसका तीसरा ही सीजन है. ऐसे में लखनऊ और हैदराबाद के बीच अब तक सिर्फ 3 ही मैच खेले गए. इस दौरान लखनऊ की टीम ने तीनों मैचों में जीत हासिल की है. इस तरह LSG के खिलाफ हैदराबाद टीम जीत का स्वाद नहीं चख सकी.
हैदराबाद Vs लखनऊ हेड-टू-हेड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









