
IPL 2024, RR vs RCB Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस... RCB की टीम पहले बैटिंग करेगी
AajTak
IPL Live Score, RR vs RCB: आईपीएल 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में है. इस मैच से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
IPL Live Score, RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-19 में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है. दोनों टीमों के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह टक्कर है. मुकाबले में फाफ डु प्लेसिस आरसीबी की कप्तानी करेंगे, वहीं संजू सैमसन के कंधों पर राजस्थान रॉयल्स की जिम्मेदारी है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने तीनों मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है. दूसरी ओर आरसीबी ने चार में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत हासिल की है. इस मैच से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी निगाहें हैं. आरसीबी की प्लेइंग-11 में महिपाल लोमरोर को शामिल किया जा सकता है. लोमरोर बतौर इम्पैक्ट प्लेयर अब तक खेले हैं. आरसीबी इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स को खिलाने पर विचार कर सकती है, लेकिन ऐसी स्थिति में उन्हें कैमरन ग्रीन को बाहर करना पड़ेगा. उधर राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की वापसी हो सकती है.
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान आरसीबी ने 15 और आरआर ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि तीन मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला. पिछली बार जब सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तो आरसीबी ने 112 रनों से जीत हासिल की.
IPL Points Table देखने के लिए यहां क्लिक करें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मयंक डागर, रीस टॉप्ली, मोहम्मद सिराज, यश दयाल. इम्पैक्ट सब: अनुज रावत/सुयश प्रभुदेसाई/विजयकुमार वैशाक/मनोज भंडागे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









