
IPL 2024 RR Vs PBKS Match LIVE Score: संजू सैमसन ने जीता टॉस... रबाडा-धवन के बगैर उतरी पंजाब किंग्स करेगी गेंदबाजी
AajTak
IPL 2024 RR Vs PBKS Match LIVE Score Update: आईपीएल के 17वें सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला जा रहा है. इस सीजन में राजस्थान और पंजाब के बीच यह दूसरी टक्कर है. इससे पहले वाले मुकाबले में राजस्थान ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. बता दें कि राजस्थान ने पहले ही प्लेऑफ में एंट्री कर ली है. जबकि पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.
IPL 2024 RR Vs PBKS Match LIVE Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया.
इस सीजन में राजस्थान और पंजाब के बीच यह दूसरी टक्कर है. इससे पहले दोनों का मुकाबला 13 अप्रैल को मुल्लांपुर में हुआ था, जिसमें राजस्थान ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. बता दें कि राजस्थान ने पहले ही प्लेऑफ में एंट्री कर ली है. जबकि पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.
पंजाब के खिलाफ राजस्थान का पलड़ा भारी
आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने 16 और पंजाब किंग्स ने 11 मैचों में जीत हासिल की. जब पिछली बार दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था, तो राजस्थान रॉयल्स ने चार विकेट से बाजी मारी थी.
पंजाब Vs राजस्थान हेड-टु-हेड
कुल मैच: 27 पंजाब जीता: 11 राजस्थान जीता: 16

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









