
IPL 2024 RR vs KKR Match LIVE Score: नंबर-2 की जंग में कोलकाता के सामने राजस्थान रॉयल्स... थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
IPL 2024 RR vs KKR Match LIVE Score Update: आईपीएल 2024 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस सीजन में यह दोनों टीमों केकेआर और राजस्थान के बीच दूसरी टक्कर है. इससे पहले 16 अप्रैल को कोलकाता के मैदान पर टक्कर हुई थी, जिसमें राजस्थान ने आखिरी बॉल पर 2 विकेट से जीत दर्ज की थी.
IPL 2024 RR vs KKR Match LIVE Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला होना है. यह मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा, मगर यहां तेज बारिश शुरू हो गई है. इस कारण टॉस में देरी हो रही है. यदि यह मैच बारिश से धुलता है, तो राजस्थान को नुकसान होगा. वो नंबर-3 पर ही रहेगी. जबकि मैच जीतकर नंबर-2 पर आने का मौका है.
इस सीजन में यह दोनों टीमों केकेआर और राजस्थान के बीच दूसरी टक्कर है. इससे पहले 16 अप्रैल को कोलकाता के मैदान पर टक्कर हुई थी, जिसमें राजस्थान ने आखिरी बॉल पर 2 विकेट से जीत दर्ज की थी.
लगातार 4 मैच हारकर आ रही राजस्थान टीम
केकेआर टीम ने 19 अंक के साथ पहले ही प्लेऑफ में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है. वो आईपीएल इतिहास में पहली बार टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ में एंट्री कर रही है. जबकि राजस्थान के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. उसे नंबर-2 की पोजिशन बरकरार रखने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा.
वैसे संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं होगा. इसका कारण उनका पिछला प्रदर्शन है. राजस्थान ने अपने पिछले 4 मुकाबले लगातार हारे हैं. ऐसे में यह राजस्थान टीम अब प्लेऑफ से पहले जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.
दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









