
IPL 2024 RR vs GT Match LIVE Score: जयपुर मैच में बारिश का खलल... राजस्थान-गुजरात के बीच देरी से होगा टॉस
AajTak
IPL 2024 RR vs GT Match LIVE Score: आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच जयपुर में मुकाबला खेला जा रहा है. संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने इस सीजन में अब तक कोई मैच नहीं हारा. दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने अब तक 5 में से 2 ही मैच जीते हैं.
IPL 2024 RR vs GT Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हो रहा है. यहां बारिश आने से मैच में खलल पड़ता दिख रहा है. इस कारण टॉस में देरी हो रही है.
संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने इस सीजन में अब तक कोई मैच नहीं हारा. वो अपने सभी 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने अब तक 5 में से 2 ही मैच जीते हैं.
गुजरात के खिलाफ राजस्थान की टीम फीकी
इस सीजन में भले ही अब तक राजस्थान ने धांसू प्रदर्शन किया हो, लेकिन आईपीएल में ओवरऑल गुजरात के खिलाफ उसका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. गुजरात टीम ने 2022 सीजन से ही एंट्री की है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मैच हुए, जिसमें गुजरात ने 5 और राजस्थान ने 1 ही मैच जीता है.
राजस्थान Vs गुजरात हेड-टु-हेड
कुल मैच: 5 गुजरात जीता: 4 राजस्थान जीता: 1

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









