
IPL 2024, Royal Challengers Bengaluru: हार पर हार... फिर जीत का 'सिक्सर', इन 5 खिलाड़ियों ने पलटी RCB की किस्मत, अब ट्रॉफी दूर नहीं!
AajTak
आरसीबी ने जोरदार कमबैक करते हुए जीत का 'सिक्सर' ही नहीं लगाया, बल्कि आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में भी एंट्री मारी. आरसीबी ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने शुरुआती सात मैचों में सिर्फ एक मैच जीतने के बावजूद आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाई.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली. आरसीबी ने 18 मई (शनिवार) को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रनों से हरा दिया. अब 22 मई (बुधवार) को होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी का सामना अंकतालिका में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम (सनराइजर्स हैदराबाद या राजस्थान रॉयल्स) से होगा.
लगभग 15 दिन पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. दरअसल आरसीबी के एक वक्त 8 मैचों में सिर्फ एक जीत के चलते दो अंक थे और वह लगातार छह मैच गंवा चुकी थी. तब ऐसा लग रहा था कि आरसीबी पॉइंट टेबल में आखिरी पायदान पर रहेगी. टीम का मनोबल भी उस समय गिरा हुआ था. लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है.
Aaarrr Ceeee Beeee ❤️👏 6️⃣ in a row for Royal Challengers Bengaluru ❤️ They make a thumping entry into the #TATAIPL 2024 Playoffs 👊 Scorecard ▶️ https://t.co/7RQR7B2jpC#RCBvCSK | @RCBTweets pic.twitter.com/otq5KjUMXy
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जोरदार कमबैक करते हुए जीत का 'सिक्सर' ही नहीं लगाया, बल्कि प्लेऑफ में भी धांसू एंट्री मारी. आरसीबी ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने शुरुआती सात मैचों में सिर्फ एक मैच जीतने के बावजूद आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाई. आरसीबी के टर्न अराउंड में इन पांच खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है. आइए जानते हैं...
विराट कोहली: आरसीबी के लिए विराट कोहली ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. कोहली इस सीजन में आरसीबी के स्टार परफॉर्मर रहे हैं. कोहली ने आईपीएल 2024 में अब तक 14 मैचों में 708 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 155.60 और औसत 64.36 रहा है. कोहली ने मौजूदा सीजन में पांच अर्धशतक और एक शतक जड़ा है. फिलहाल ऑरेंज कैप किंग कोहली के ही पास है.
कैमरन ग्रीन: कैमरन ग्रीन पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे. इस सीजन में उन्हें आरसीबी ने ट्रेडिंग विंडो के जरिए अपनी टीम में शामिल किया. ग्रीन शुरुआती मैचों में तो फ्लॉप रहे, मगर इसके बाद उन्होंने लय पकड़ ली है. ग्रीन जहां बल्ले से तूफान मचा रहे हैं, वहीं गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. ग्रीन ने 12 मैचों में 222 रन बनाए हैं. गेंदबाजी की बात करें तो ग्रीन के नाम पर 9 विकेट दर्ज हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









