
IPL 2024, Royal Challengers Bengaluru: विराट कोहली का सपना होगा पूरा... ये 3 फैक्टर्स दे रहे RCB की खिताबी जीत की गारंटी!
AajTak
विराट कोहली की टीम ने जिस तरह की वापसी की है, उसने उम्मीदें जगा दी हैं. आरसीबी अब आईपीएल खिताब जीतने से तीन कदम दूर है. यदि आरसीबी का प्रदर्शन बरकरार रहा तो उसका खिताबी जीत का सपना इस बार पूरा हो सकता है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में आरसीबी ने अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 27 रनों से हरा दिया. अब 22 मई (बुधवार) को अहमदाबाद में होने वाले एलिमिनेटर मैच में आरसीबी का सामना 2008 की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा.
हार पर हार... फिर की जोरदार वापसी
देखा जाए तो आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है. एक समय आरसीबी के शुरुआती 8 मैचों में एक जीत के चलते सिर्फ दो अंक थे और वह लगातार छह मैच गंवा चुकी थी. तब कोई सोच भी नहीं सकता था कि आरसीबी प्लेऑफ में जगह बना पाएगी. तब आरसीबी आखिरी पायदान पर थी और खिलाड़ियों का मनोबल भी काफी गिरा हुआ था. लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह फैन्स कभी नहीं भूलेंगे.
The celebrations. The Emotions 😃 🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/7RQR7B2jpC#TATAIPL | #RCBvCSK | @RCBTweets pic.twitter.com/1GRKqgJ1xc
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जोरदार कमबैक करते हुए ना सिर्फ जीत का 'सिक्सर' लगाया, बल्कि प्लेऑफ में भी एंट्री मारी. आरसीबी ने जिस तरह की वापसी की है, उसने फैन्स की उम्मीदें जगा दी हैं. आरसीबी खिताब जीतने से अब तीन कदम दूर है. यदि विराट कोहली की आरसीबी का प्रदर्शन बरकरार रहा तो उसका खिताबी जीत का सपना इस बार पूरा हो सकता है.
हालंकि आरसीबी को पहले एलिमिनटेर मैच जीतना होगा, तब जाकर क्वालिफायर-2 मैच में उसे जगह मिलेगी. क्वालिफायर-2 मैच जीतने पर फाइनल मुकाबले में उसकी जगह पक्की होगी, जहां उसे दमदार खेल दिखाना होगा. वैसे तीन ऐसे फैक्टर्स बनते दिख रहे हैं, जो RCB की खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









