
IPL 2024 RCB vs SRH Match LIVE Score: कोहली की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी... मैक्सवेल और सिराज को किया बाहर
AajTak
IPL 2024 RCB vs SRH Match LIVE Score: आईपीएल 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. आरसीबी ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ 1 ही जीता है. उसने अपने पिछले 4 मुकाबले लगातार हारे हैं. दूसरी ओर पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 हारे हैं.
IPL 2024 RCB vs SRH Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
RCB टीम में 2 बड़े बदलाव, मैक्सवेल-सिराज बाहर
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ 1 ही जीता है. उसने अपने पिछले 4 मुकाबले लगातार हारे हैं. ऐसे में डु प्लेसिस ने अपनी प्लेइंग-11 में 2 बदलाव किए हैं. ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाया है. जबकि लोकी फर्ग्यूसन को मौका मिला है.
अब यह मैच जीतकर विराट कोहली की बेंगलुरु टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी. दूसरी ओर पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने 5 में से 3 मैच जीते और 2 हारे हैं. उसने अपने पिछले दो मैच लगातार जीते हैं.
पिछले 5 मैचों में बेंगलुरु का पलड़ा भारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद जब भी आमने-सामने आई हैं, तब बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है. दोनों के बीच अब तक कुल 23 मैच खेले गए, जिसमें हैदराबाद ने 12 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि 10 में बेंगलुरु को जीत मिली. एक मैच बेनतीजा रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









