
IPL 2024 RCB vs SRH Match Highlights: कब टूटेगा टी20 में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड? IPL टीमों को लगानी होगी और ज्यादा ताकत
AajTak
IPL 2024 सीजन में टूर्नामेंट इतिहास के टॉप-3 बड़े स्कोर बने. पहले हैदराबाद टीम ने 277 रन बनाते हुए IPL में सबसे बड़े 263 रनों के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा था. इसके ठीक एक हफ्ते बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 272 रन जड़ दिए थे. अब 12 दिन बाद हैदराबाद टीम ने 287 रनों का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है.
IPL 2024 RCB vs SRH Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन अब ऐतिहासिक बनता जा रहा है. इस एक ही सीजन में आईपीएल इतिहास के टॉप-3 बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बना है. इसमें दो बार पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
पहले हैदराबाद टीम ने 277 रन बनाते हुए IPL में सबसे बड़े 263 रनों के स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा था. इसके ठीक एक हफ्ते बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 272 रन जड़ दिए थे. अब 12 दिन बाद हैदराबाद टीम ने 287 रनों का स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है.
यह भी पढ़ें: रनों के पहाड़ तले दबी विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु... ऐतिहासिक स्कोर बनाकर सनराइजर्स हैदराबाद जीती
आईपीएल टीमों को लगाना होगा एड़ी चोटी का जोर
यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. इस एक ही आईपीएल सीजन में टॉप-3 स्कोर का रिकॉर्ड कायम हो गया है, मगर अब भी ओवरऑल टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड है कि टूटने का नाम नहीं ले रहा है. इसे तोड़ने के लिए IPL टीमों को अब और भी ज्यादा ताकत झोंकनी होगी.
टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड नेपाल टीम के नाम है, जिसने पिछले ही साल यानी 2023 में बनाया था. नेपाल टीम ने मंगोलिया के खिलाफ चीन के हेंगझाऊ में 3 विकेट पर 314 रनों का स्कोर बनाया था. इस धांसू रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आईपीएल टीमों को एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा. हालांकि इस लिस्ट में दूसरा नाम सनराइजर्स हैदराबाद का ही है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








