
IPL 2024, RCB vs GT Live Score: फाफ डु प्लेसिस ने जीता टॉस, गुजरात टाइटन्स की पहले बैटिंग
AajTak
IPL Live Score, RCB vs GT: आईपीएल 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामन गुजरात टाइटन्स से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
IPL Live Score, RCB vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 52वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. आरसीबी ने मौजूदा सीजन में अब 10 मैचों में तीन जीत हासिल की है.. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने 10 मैच खेलकर चार में विजय प्राप्त की.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक चार मैच खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने दो और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी दो मैचों में जीत हासिल की. दोनों टीमों मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. इससे पहले 28 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था, जिसमें आरसीबी को 9 विकेट से जीत मिली थी.
गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-11: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा. इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप वॉरियर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, यश दयाल. इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









