
IPL 2024 RCB Vs CSK Match: 18 मई और कोहली की टीम का गजब संयोग... RCB इस दिन कभी नहीं हारी, CSK का है ऐसा रिकॉर्ड
AajTak
IPL 2024 RCB Vs CSK Match: 18 मई 2024 की तारीख के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का एक दिलचस्प संयोग जुड़ा हुआ है. दरससल, इस तारीख को रॉयल चैलेंजर्स की टीम कभी भी नहीं हारी है.
18 मई का दिन, 18 नंबर की जर्सी वाले विराट कोहली की टीम और 18 रनों से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जीतना है. कुल मिलाकर 18 अंक का तिलिस्म CSK और RCB के मैच में उभरकर सामने आया है.
दरअसल, आईपीएल प्लेऑफ में चौथी टीम के निर्धारण के लिए 'करो या मरो' के मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बेंगलुरु में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने होंगी.
चूंकि 18 नंबर की बात चल रही है, इसलिए हमने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 18 मई को हुए मैचों की लिस्ट खंगाली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु की टीम 18 मई को 4 बार मैच खेलने उतरी है, वहीं चेन्नई 5 बार इतने मैच खेली है. दोनों ही टीमों एक-दूसरे से इस तारीख को दो बार खेली हैं.
इस आंकड़े को खंगालने के दौरान एक बेहद दिलचस्प चीज सामने आई. दरअसल जब-जब RCB की टीम आईपीएल में खेली है तो इस तारीख को उसकी कभी भी हार नहीं हुई है. यानी 18 मई को बेंगलुरु की टीम अजेय रही है. खास बात यह है कि बेंगलुरु ने इस तारीख को पूर्व में चेन्नई सुपर किंग्स को 2 बार मात दी है.
पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 मई 2013 को बारिश से बाधित मैच में चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए 8 ओवर्स में 106/2 का स्कोर खड़ा किया था. इस मैच में कोहली ने 29 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली थी. चेन्नई बाद में इस मैच में केवल 82/6 का ही स्कोर बना सकी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








