
IPL 2024, RCB Playoffs Scenario: अब ये 4 टीमें हारीं तभी खुलेगी कोहली की RCB की किस्मत, आसान नहीं है प्लेऑफ का रास्ता
AajTak
आईपीएल के मौजूदा सीजन में आरसीबी ने जोरदार कमबैक करते हुए लगातार चार मैच जीत लिए हैं. वैसे आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता अब भी काफी मुश्किल दिख रहा है. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी के फिलहाल 12 मैचों में दस अंक हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार चौथी जीत हासिल की है. आरसीबी ने गुरुवार (9 मई) को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 60 रनों से हरा दिया. आरसीबी की जीत के हीरो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रहे, जिन्होंने 7 चौके और छह छक्के की मदद से 47 गेंदों पर 92 रन बनाए. आरसीबी ने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है.
वैसे आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता अब भी काफी मुश्किल दिख रहा है. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी के फिलहाल 12 मैचों में दस अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है. हालांकि अच्छी बात यह है कि उसका नेट-रनरेट अब प्लस (0.217) में है. आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से मुकाबले खेलने हैं. अगर आरसीबी अपने बाकी दोनों मैच जीत जाती है तो वह अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है. आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.
यूं तीसरे स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई कर सकती है RCB
♦ चेन्नई की टीम को गुजरात, राजस्थान और आरसीबी के खिलाफ हार मिले.
♦ सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात और पंजाब के खिलाफ हार मिले.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









