
IPL 2024 Playoffs Weather Scenario: आईपीएल प्लेऑफ में आई बारिश तो कौन पहुंचेगा फाइनल में, जानें पूरा समीकरण
AajTak
आईपीएल 2024 में बारिश का कहर भी देखने को मिल रहा है. अब तक दो मुकाबले बारिश के चलते धुल चुके हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आईपीएल 2024 के प्लेऑफ मैचों के दौरान अगर बारिश आ जाती है या किसी अन्य वजह से मैच नहीं होते हैं तो फिर नतीजा कैसे निकलेगा.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन अब अपने आखिरी दौर में पहुंचने जा रहा है. 19 मई को लीग स्टेज का आखिरी मैच खेला जाएगा, जिसके बाद प्लेऑफ मैचों की बारी आएगी. पहला क्वालिफायर मुकाबला 21 मई को खेला जाना है. वहीं, 22 मई को एलिमिनेटर, जबकि 24 मई को क्वालिफायर-2 खेला जाएगा. आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाना है.
आईपीएल 2024 में अब बारिश का कहर भी देखने को मिल रहा है. 13 मई को गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. फिर 16 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स का मैच भी बारिश के चलते बेनतीजा रहा. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आईपीएल 2024 के प्लेऑफ मुकाबलों के दौरान अगर बारिश आ जाती है या किसी अन्य वजह से मैच नहीं होते हैं तो फिर नतीजा कैसे निकलेगा. इससे जुड़े नियमों को हमने खंगाला...
आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन्स में कहा गया है कि अगर क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 में बारिश के चलते मिनिमम पांच-पांच ओवर्स का खेल नहीं हो पाता तो सुपर ओवर की मदद से विजेता तय किया जाएगा. अगर इन तीनों मैचों में सुपर ओवर डालने की स्थिति भी नहीं बनती है, तो फिर पॉइंट टेबल में टीमों की पोजीशन के हिसाब से फाइनलिस्ट तय होंगे. मान लें कि पहला क्वालिफायर धुल जाता है तो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि अंकतालिका में वो अब टॉप पर ही रहेगी.
फाइनल मैच में रह सकता है रिजर्व डे
फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे है या नहीं ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है. हालांकि पिछले साल फाइनल मुकाबला रिजर्व डे में पहुंचा था. शायद इस बार भी वैसी स्थिति बनने पर रिजर्व डे का इस्तेमाल किया जाएगा. आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है. यानी उस दिन नतीजा नहीं निकलने पर फाइनल 27 मई को करवाया जा सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









