
IPL 2024 Playoffs Scenario: अब तक 57... फिर भी नहीं मिली IPL प्लेऑफ टीम, केकेआर या राजस्थान कौन मारेगा पहले बाजी?
AajTak
IPL 2024 Playoffs Scenario: आईपीएल के 17वें सीजन में अब तक पहली प्लेऑफ टीम नहीं मिली है. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नॉइट राइडर्स (KKR) पहले और राजस्थान रॉयल्स (RR) दूसरे नंबर पर काबिज है. जाहिर है कि इनमें से ही कोई एक इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है. आइए जानते हैं इनमें से कौन पहले बाजी मार सकता है...
IPL 2024 Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में बुधवार (8 मई) तक कुल 57 मैच खेले जा चुके हैं. मगर अब तक इस सीजन की पहली प्लेऑफ टीम नहीं मिली है. फैन्स को अब भी पहली प्लेऑफ टीम का इंतजार है, जिसे पूरा होने में अभी कुछ दिन और लगेंगे.
फिलहाल पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नॉइट राइडर्स (KKR) पहले और राजस्थान रॉयल्स (RR) दूसरे नंबर पर काबिज है. इन दिनों ही टीमों ने अब तक बराबर 11 मैच खेले, जिसमें से 8 जीते हैं. इस तरह दोनों ही टीमों के बराबर 16 अंक हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी... 58 बॉल में चेज किया 166 रनों का टारगेट
राजस्थान ने प्लेऑफ में पहुंचने के 2 मौके गंवाए
जाहिर है कि इनमें से ही कोई एक इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है. हालांकि राजस्थान काफी पहले ही यानी अपने शुरुआती 9 मैचों के बाद ही 16 अंक पर पहुंच गई थी. मगर उसने अपने पिछले लगातार 2 मैच गंवा दिए.
यदि राजस्थान इन पिछले दो मुकाबलों में से कोई एक भी मैच जीत लेती, तो वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती थी. मगर अब लगता है कि यह उपलब्धि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता टीम हासिल कर सकती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










