
IPL 2024, Players Injury: भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बनेगा IPL 2024! वर्ल्ड कप से पहले इन 5 खिलाड़ियों की चोट की टेंशन
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च से होगा. आईपीएल के ठीक बाद जून में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेलना है. यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाएगा. मगर वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाला यह IPL भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बन सकता है.
IPL 2024, Players Injury: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज मे इंग्लैंड को 4-1 से करारी शिकस्त दी है. अब रोहित समेत सभी प्लेयर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन की तैयारी में जुट गए हैं. टूर्नामेंट का आगाज 22 मार्च से होगा.
आईपीएल के ठीक बाद जून में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी खेलना है. यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाएगा. मगर वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाला यह IPL भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बन सकता है.
आईपीएल में इन 5 खिलाड़ियों की चोट पर रहेंगी नजरें
इसका बड़ा कारण उन टॉप-5 स्टार खिलाड़ियों की चोट है, जिसके कारण वो कुछ समय पहले या हाल ही में भारतीय टीम से बाहर हुए हैं. चोट के कारण ही ज्यादातर प्लेयर घरेलू टूर्नामेंट भी नहीं खेल सके. यह टॉप-5 स्टार रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या हैं.
इनमें हम पांचों खिलाड़ियों की चोट पर विस्तार से बात करेंगे. इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का मामला थोड़ा अलग है. वो 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट का शिकार हुए थे. इस दौरान उन्हें कुछ गंभीर चोटें आई थीं. तभी से पंत क्रिकेट से दूर हैं.
कार एक्सीडेंट के बाद लौट सकते हैं ऋषभ पंत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








