
IPL 2024 PBKS Vs RCB Match LIVE Score: पंजाब किंग्स ने अपने घर में जीता टॉस... बेंगलुरु को दी पहले बल्लेबाजी
AajTak
IPL 2024 PBKS Vs RCB Match LIVE Score Update: आईपीएल के 17वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जा रहा है. इस मैच में जो भी टीम हारेगी, वो प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी. जबकि मैच जीतने वाली टीम के 10 अंक हो जाएंगे और वो प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहेगी.
IPL 2024 PBKS Vs RCB Match LIVE Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में हो रहा है, जिसके लिए थोड़ी देर में टॉस होना है.
इस सीजन में पंजाब और बेंगलुरु के बीच यह दूसरी टक्कर है. इससे पहले 25 मार्च को मुकाबला हुआ था, जिसमें आरसीबी ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. इस मैच में जो भी टीम हारेगी, वो प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी.
जबकि मैच जीतने वाली टीम के 10 अंक हो जाएंगे और वो प्लेऑफ की रेस में बरकरार रहेगी. फिलहाल आरसीबी और पंजाब ने बराबर 11 मैच खेले, जिसमें से 4 ही जीते हैं. दोनों ही टीमों के बराबर 8 अंक हैं. आरसीबी अभी 7वें नंबर पर है. जबकि पंजाब 8वें पायदान पर काबिज है.
हेड-टु-हेड में पंजाब का पलड़ा भारी
यदि आईपीएल में दोनों टीमों के बीच टक्कर की बात की जाए, तो इसमें पिछले 5 मुकाबलों में बेंगलुरु का पलड़ा ही भारी नजर आया है. इन दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मुकाबलों में आरसीबी ने 3 बार जीत हासिल की है. जबकि 2 मुकाबलों में पंजाब को जीत मिली है.
यदि ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो इसमें पलड़ा पंजाब का भारी नजर आता है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए. इस दौरान पंजाब ने 17 मुकाबले जीते हैं, जबकि 15 में आरसीबी को जीत नसीब हुई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









