
IPL 2024, MS Dhoni Vs Rishabh Pant: आईपीएल में आज डबल रोमांच... दोपहर में होगी रनों की बरसात! फिर धोनी से टकराएंगे ऋषभ पंत
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच अहमदाबाद में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में शाम 7.30 बजे से होगा. पहले मुकाबले में गुजरात टाइटन्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी. फिर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच होगा.
IPL 2024, MS Dhoni Vs Rishabh Pant: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में फैन्स को एक बार फिर डबल हेडर का रोमांच देखने को मिलेगा. दोपहर में रनों की बरसात होगी. इसके बाद शाम को गुरू महेंद्र सिंह धोनी और शिष्य ऋषभ पंत की टीमें टकराएंगी. पहला मैच अहमदाबाद में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम में शाम 7.30 बजे से होगा.
पहले मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगी. हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडिंयस के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा 277 रनों का स्कोर बनाकर मैच जीता था. ऐसे में एक बार इस टीम से आज रनों की बरसात की उम्मीद रहेगी.
पिछला मैच हारकर आ रही गुजरात टीम
पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हारा था. यह इस टीम का तीसरा मैच होगा. दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टीम पहला मुकाबला मुंबई के खिलाफ 6 रनों से जीता था. जबकि दूसरे मुकाबले में उसे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 रनों से हार मिली थी.
हैदराबाद Vs गुजरात हेड-टु-हेड
कुल मैच: 3 गुजरात जीता: 2 हैदराबाद जीता: 1

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









