
IPL 2024, Mohammed Siraj: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन! आउट ऑफ फॉर्म हुआ ये धांसू गेंदबाज, खूब लुटा रहा रन
AajTak
आईपीएल 2024 में आरसीबी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वह छह में से पांच मुकाबले गंवा चुकी है. आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट के सबसे अहम अंग तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं. मगर उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. सिराज की फॉर्म भारतीय टीम के लिए भी चिंता का सबब है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में यह टीम अब तक छह में से पांच मुकाबले गंवा चुकी है. मौजूदा सीजन में आरसीबी को इकलौती जीत पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में मिली थी.
जहां बैटिंग यूनिट में विराट कोहली को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन औसत रहा है. वहीं आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट तो पूरी तरह फ्लॉप रही है. आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट के सबसे अहम अंग तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं. मगर उन्होंने अब तक जैसी गेंदबाजी की है, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी.
IPL Points Table देखने के लिए यहां क्लिक करें
काफी महंगे साबित हुए हैं मोहम्मद सिराज
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आईपीएल 2024 में अब तक छह मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 10.40 और औसत 57.24 रही है. इससे पता चलता है कि वो कितने महंगे साबित हुए हैं. सिराज को आरसीबी ने आईपीएल 2022 से पहले 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.
देखा जाए आईपीएल के पिछले सीजन में सिराज ने पावर-प्ले में 5.9 की इकोनॉमी रेट से 10 विकेट लिए थे. लेकिन आईपीएल 2024 में पावर-प्ले में उनका इकोनॉमी रेट 12.3 रहा है. इस सीजन पावप्ले में सिराज की गेंदों पर 10 छक्के लगे हैं. ये वही सिराज हैं जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नई गेंद से विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं. मगर मौजूदा आईपीएल सीजन में उनकी गेंदबाजी फीकी रही है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









