
IPL 2024, MI Vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद का मुंबई इंडियंस से कड़ा मुकाबला... थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
IPL 2024, MI Vs SRH LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों ही टीमें मुंबई और हैदराबाद इस सीजन में अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं. उनका यह दूसरा मुकाबला है. ऐसे में आज पंड्या और कमिंस दोनों ही जीत का खाता खोलने के लिए पूरा जोर लगाएंगे.
IPL 2024, MI Vs SRH LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के लिए टॉस थोड़ी देर में होने वाला है.
जीत का खाता नहीं खोल सकीं दोनों टीमें
दोनों ही टीमें मुंबई और हैदराबाद इस सीजन में अब तक जीत का खाता नहीं खोल सकी हैं. उनका यह दूसरा मुकाबला होगा. ऐसे में MI के कप्तान हार्दिक पंड्या और SRH के कैप्टन पैट कमिंस दोनों ही जीत का खाता खोलने के लिए मैदान में उतरे हैं.
हैदराबाद को अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 4 रनों से हराया था. जबकि मुंबई को गुजरात टाइटन्स (GT) के हाथों 6 रनों से हार मिली थी. इस स्कोर से समझ सकते हैं कि दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबले बेहद रोमांचक अंदाज में गंवाए हैं.
हैदराबाद पर हमेशा भारी पड़ी मुंबई टीम
यदि रिकॉर्ड देखा जाए तो हैदराबाद के खिलाफ हमेशा ही मुंबई का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले हुए, जिसमें मुंबई ने 12 और हैदराबाद ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है. यदि पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड देखा जाए, तो इसमें मुंबई इंडियंस पूरी तरह हावी दिखी है. इन 5 में से उसने 4 मुकाबले जीते, जबकि एक में हैदराबाद जीती है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









