
IPL 2024 MI Vs RCB Match LIVE Score: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच टक्कर, थोड़ी देर में मुंबई-बेंगलुरु के बीच होगा टॉस
AajTak
IPL 2024 MI Vs RCB Match LIVE Score: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. विराट कोहली की टीम बेंगलुरु पर हमेशा ही रोहित शर्मा की मुंबई भारी रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए, जिसमें मुंबई ने 20 में जीत दर्ज की है. जबकि 14 में बेंगलुरु को जीत मिली है.
IPL 2024 MI Vs RCB Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है, जिसके लिए थोड़ी देर में टॉस होगा.
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली बेंगलुरु टीम ने अपने पिछले 3 मैच हारे हैं. उसने अब तक 5 में से सिर्फ एक ही मैच जीता है. दूसरी ओर हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम ने भी 4 में से सिर्फ एक मैच जीता है. ऐसे में यह मैच जीतकर दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेंगी.
RCB पर हमेशा भारी रही है मुंबई इंडियंस
वैसे विराट कोहली की टीम बेंगलुरु पर हमेशा ही रोहित शर्मा की मुंबई भारी रही है. दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए, जिसमें मुंबई ने 20 में जीत दर्ज की है. जबकि 14 में बेंगलुरु को जीत मिली है. मगर पिछले 5 मुकाबले देखें तो इसमें आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है. पिछले 5 मैचों में से आरसीबी ने 4 जीते हैं.
मुंबई Vs बेंगलुरु हेड-टु-हेड
कुल मैच: 34 मुंबई जीता: 20 बेंगलुरु जीता: 14

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









