
IPL 2024, MI vs KKR Playing XI: 'ओल्ड' फॉर्मूले के साथ उतरेगी मुंबई... कोलकाता की टीम में एक बदलाव तय, ये हो सकती है प्लेइंग 11
AajTak
आईपीएल 2024 में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होना है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 23 में जीत हासिल की है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 51वें मुकाबले में शुक्रवार (3 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक 10 में से महज तीन मुकाबले जीते हैं. दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मैच खेलकर छह में जीत हासिल की है.
प्लेइंग-11 में होगा ये बदलाव!
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें होंगी. मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में बदलाव की ज्यादा संभावना नहीं दिख रही है. मुंबई की टीम पिछले मैच वाले कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है. दूसरी ओर कोलकाता की टीम में एक बदलाव तय है. हर्षित राणा बैन के चलते इस मैच में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह अनुकूल रॉय को मौका मिल सकता है.
𝘈𝘶𝘳 𝘺𝘢𝘩𝘢 𝘩𝘶𝘮 𝘱𝘪𝘨𝘩𝘢𝘭 𝘨𝘢𝘺𝘦 🥹💙#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #MIvKKR pic.twitter.com/lUB1oXpmeg
देखा जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 23 मुकाबले जीते हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को सिर्फ 9 मैचों में जीत हासिल हुई. इससे पहले दोनों टीमें जब पिछले सीजन में एक-दूसरे से भिड़ी थीं, तो मुंंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी.
IPL Points Table देखने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








