
IPL 2024 LSG vs RR Match LIVE Score: संजू सैमसन ने जीता टॉस... लखनऊ को उसके घर में दी पहले बल्लेबाजी
AajTak
IPL 2024 LSG vs RR Match LIVE Score: आईपीएल के 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जा रहा है. इस सीजन में लखनऊ और राजस्थान के बीच यह दूसरी टक्कर है. पिछले मुकाबले में राजस्थान टीम ने अपने घर में 20 रनों से जीत दर्ज की थी.
IPL 2024 LSG vs RR Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहा है, जिसके लिए थोड़ी देर में टॉस होने वाला है.
लखनऊ और राजस्थान के बीच इस सीजन में यह दूसरी टक्कर है. इससे पहले 24 मार्च को मुकाबला खेला गया था, जिसमें राजस्थान टीम ने 20 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में लखनऊ टीम इस बार अपने घर में राजस्थान से पिछली हार का बदला लेने उतरी है.
जीत के साथ प्लेऑफ की दहलीज पर होगी राजस्थान
संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने अब तक 8 में से 7 मुकाबले जीते हैं. इस तरह यह टीम अभी पॉइंट्स टेबल में 14 अंक के साथ टॉप पर काबिज है. यदि राजस्थान टीम यह मैच जीतती है, तो वो 16 अंक के साथ प्लेऑफ की दहलीज पर काबिज होगी.
यानी की अगली जीत राजस्थान टीम को प्लेऑफ में एंट्री करा देगी. दूसरी ओर केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ टीम ने अब तक 8 में से 5 मुकाबले जीते हैं. फिलहाल यह टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है. इस जीत के साथ लखनऊ टीम अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी.
राजस्थान का पलड़ा भारी, लखनऊ का लगाना होगा जोर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









