
IPL 2024, LSG vs PBKS LIVE Score: केएल राहुल मैच से बाहर? पंजाब के खिलाफ पूरन ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
AajTak
IPL 2024 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मौजूदा सीजन में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब टीम का यह तीसरा और लखनऊ टीम का दूसरा मुकाबला है. लखनऊ ने पहला मैच गंवाया था. जबकि पंजाब ने एक मैच जीता और दूसरा हारा है.
IPL 2024, LSG vs PBKS LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जा रहा है. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.
लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल चोटिल हैं, इस कारण वो कप्तानी नहीं कर रहे हैं. उनकी जगह निकोलस पूरन ने कमान संभाली है. पूरन ने बताया है कि केएल राहुल बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान में उतरेंगे.
मौजूदा सीजन में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब टीम का यह तीसरा और लखनऊ टीम का दूसरा मुकाबला है. केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम ने पहला मुकाबला गंवाया था. जबकि पंजाब ने एक मैच जीता और दूसरा हारा है.
दोनों टीमों अपना पिछला मैच हारकर आ रहीं
पंजाब टीम ने इस सीजन में अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 4 विकेट से जीता था. जबकि दूसरे मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. दूसरी ओर लखनऊ टीम ने अपना एकमात्र मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 20 रनों से हारा था.
बता दें कि लखनऊ टीम ने 2022 सीजन में एंट्री की है. यह उसका IPL में तीसरा ही सीजन है. ऐसे में अब तक लखनऊ और पंजाब के बीच सिर्फ 3 ही मुकाबले खेले गए हैं. इसमें लखनऊ टीम ने 2 और पंजाब ने एक मैच जीता है. लखनऊ के मैदान पर दोनों ने अब तक एक ही मैच खेला है, जिसमें LSG को जीत मिली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









