
IPL 2024, KKR vs RCB Live Score: क्या टूटेगा आरसीबी की हार का सिलसिला? थोड़ी देर में KKR से टक्कर
AajTak
IPL Live Score, KKR vs RCB: आईपीएल 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबाला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. इस मैच से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए.
IPL Live Score, KKR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच नंबर-36 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला है. कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों की टक्कर है. आरसीबी ने अब तक 7 में से छह मुकाबले हारे हैं. दूसरी ओर केकेआर ने छह में से चार मुकाबले जीते हैं.
इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें हैं. आरसीबी की टीम में एक बदलाव की संभावना दिख रही है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से बाहर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की वापसी हो सकती है. दूसरी ओर केकेआर की टीम में भी एक बदलाव हो सकता है. नीतीश राणा को रमनदीप सिंह के स्थान पर प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. नीतीश राणा फिंगर इंजरी के चलते पिछले पांच मैचों से बाहर रहे
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 33 मैच खेले गए हैं. इस दौरान आरसीबी ने 14 और केकेआर ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स और आरसीबी के बीच दूसरी बार भिड़ंत हो रही है. इससे पिछली बार 29 मार्च को दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था, जिसमें केकेआर ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रीस टॉप्ली, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन.
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, नीतीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









