
IPL 2024, KKR vs LSG Live Score: लखनऊ के खिलाफ पहली जीत की तलाश में कोलकाता, थोड़ी देर में टॉस
AajTak
IPL Live Score, KKR vs LSG: आईपीएल 2024 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
IPL Live Score, KKR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 28वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. लखनऊ ने अब तक पांच में से दो मैच जीते हैं. वहीं कोलकाता ने चार में से तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है. मुकाबले में श्रेयस अय्यर कोलकाता की कमान संभालेंगे, वहीं केएल राहुल के कंधों पर लखनऊ की टीम की जिम्मेदारी है.
इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी निगाहें हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11 में दो बदलाव हो सकते हैं. तेज गेंदबाज हर्षित राणा और उप-कप्तान नीतीश राणा की एकादश में वापसी हो सकती है. केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने पिछले मैच के दौरान कहा था कि हर्षित राणा पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. दूसरी ओर लखनऊ की टीम में शायद ही कोई बदलाव हो.
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं. इन तीनों ही मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत हासिल हुई. हालांकि हर गुजरते मुकाबले के साथ जीत का अंतर कम होता गया था. खास बात यह है कि तीनों मैचों में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी.
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: सुनील नरेन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा/वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), क्विंटन डिकॉक, देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, अरशद खान, यश ठाकुर, नवीन उल हक.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








