
IPL 2024, GT vs RCB Live Score: स्वप्निल सिंह की फिरकी में फंसे साहा, गुजरात को लगा पहला झटका
AajTak
IPL Live Score, GT vs RCB: आईपीएल 2024 के 45वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. इस मैच से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
IPL Live Score, GT vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 45वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला है. मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 30 से ज्यादा रन बना लिए हैं. शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. गुजरात टाइटन्स ने अब तक नौ में से चार मुकाबले जीते हैं, वहीं आरसीबी ने 9 में से दो मैचों में विजय हासिल की.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी का स्कोरकार्ड
इस मुकाबले के लिए आरसीबी की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव हुआ. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की इस मैच के लिए वापसी हुई, जिन्होंने तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की जगह ली. वहीं स्वप्निल सिंह को भी प्लेइंग-11 में जगह मिली. स्वप्निल पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने कॉम्बिनेशन में बदलाव नहीं किया है.
देखा जाए तो आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात ने दो और आरसीबी ने एक मैच में जीत हासिल की. दोनों टीमों के बीच जब पिछली बार मैच खेला गया था, तो गुजरात ने छह विकेट से जीत हासिल की थी.
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









