
IPL 2024 GT Vs LSG Match LIVE Score: गुजरात से अब तक कोई मैच नहीं जीता लखनऊ... 5वीं टक्कर थोड़ी देर में
AajTak
IPL 2024 GT Vs LSG Match LIVE Score: आईपीएल 2024 सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. गुजरात और लखनऊ दोनों आईपीएल की नई टीमें हैं और दोनों ने ही 2022 सीजन में एंट्री की थी. यह दोनों का तीसरा सीजन है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने 2022 सीजन जीता था. जबकि 2023 का फाइनल खेला था.
IPL 2024 GT Vs LSG Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में गुजरात टाइटन्स (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें आमने-सामने हैं. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जारी है, जिसके लिए टॉस थोड़ी देर में होने वाला है.
गुजरात और लखनऊ दोनों आईपीएल की नई टीमें हैं और दोनों ने ही 2022 सीजन में एंट्री की थी. यह दोनों का तीसरा सीजन है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात ने 2022 सीजन जीता था. जबकि 2023 का फाइनल खेला था.
गुजरात के खिलाफ कोई मैच नहीं जीता लखनऊ
मगर अब हार्दिक मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में गुजरात की कप्तानी शुभमन गिल के पास है. दूसरी ओर केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ टीम ने अब तक खिताब नहीं जीता है. दूसरी ओर गुजरात के सामने हमेशा ही लखनऊ की हालत पतली नजर आई है.
दरअसल, गुजरात और लखनऊ के बीच आईपीएल में अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं और हर बार गुजरात ने ही बाजी मारी है. यानी लखनऊ टीम अब तक गुजरात के खिलाफ जीत का खाता नहीं खोल सकी है. यह दोनों टीमों के बीच 5वां मुकाबला है. ऐसे में लखनऊ टीम अपने घर में होने वाले इस मैच को जीत के साथ यादगार बनाने उतरेगी.
गुजरात Vs लखनऊ हेड-टू-हेड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









