
IPL 2024, Faf du Plessis and Sam Curran: RCB के कप्तान डु प्लेसिस को लगा लाखों का फटका... सैम करन पर भी बड़ा एक्शन
AajTak
आरसीबी की हार के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस को बड़ा झटका लगा है. डु प्लेसिस पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया. पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम करन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को एक रन से हरा दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की यह सात मैचों में पांचवीं जीत रही. दूसरी ओर आरसीबी की यह आठ मुकाबलों में सातवीं हार रही. हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को बड़ा झटका लगा है.
IPL Points Table देखने के लिए यहां क्लिक करें
डु प्लेसिस पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया. डु प्लेसिस कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी की एक रन से पराजय में स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए. आईपीएल ने एक बयान में कहा, 'रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना लगाया गया है.' आईपीएल की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के तहत आरसीबी का इस सीजन में यह पहला अपराध था, इसलिए डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
📽️ WATCH: A jaw-dropping finish! The final delivery that sealed the win for the @KKRiders 👏👏 Scorecard ▶️ https://t.co/hB6cFsk9TT#TATAIPL | #KKRvRCB pic.twitter.com/BR5RYrOeDM
अगर दूसरी बार इस सीजन में आरसीबी से स्लो ओवर रेट का अपराध होता है, तो डु प्लेसिस पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही टीम के सदस्यों पर ₹6 लाख या उनकी मैच फीस का 25%, जो भी कम हो, उसके तहत जुर्माना लगेगा. यदि तीसरी बार गलती हुई, तो एक मैच का बैन लगाया जाएगा. डु प्लेसिस से पहले केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और संजू सैमसन की भी मैच फीस कट चुकी है.
करन पर हुआ ये एक्शन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








