
IPL 2024 Double Headers: विराट कोहली की दोपहर... महेंद्र सिंह धोनी की शाम, आज IPL फैन्स को मिलेगा रोमांच का डबल डोज
AajTak
IPL 2024 Double Headers: आईपीएल 2024 सीजन में आज डबल हेडर के तहत 2 मैच खेले जाएंगे. सबसे पहले दोपहर में गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच टक्कर होगी. इसके बाद शाम को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला होगा.
IPL 2024 Double Headers: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में आज (28 अप्रैल) फैन्स को डबल हेडर का रोमांच देखने को मिलेगा. दोपहर में विराट कोहली अपना जलवा दिखाएंगे. इसके बाद शाम को महेंद्र सिंह धोनी फैन्स का दिल जीतेंगे. दोनों ही मुकाबलों में रनों की बरसात भी देखने को मिल सकती है.
आईपीएल में आज सबसे पहले दोपहर में गुजरात टाइटन्स (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच टक्कर होगी. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. यह शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम का घरेलू मैदान है, जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है.
जबकि इस मुकाबले के बाद शाम को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच टक्कर होगी. यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा, जो ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK टीम का होम ग्राउंड है. यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.
पिछली हार का बदला लेने उतरेगी बेंगलुरु टीम
गुजरात टीम ने 2022 सीजन से ही IPL में एंट्री की है. यह उनका तीसरा ही सीजन है. ऐसे में अब तक गुजरात और बेंगलुरु के बीच कुल 3 ही मैच खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात ने 2 और आरसीबी ने 1 ही मैच जीता है. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मैच है. इससे पहले 21 मई को टक्कर हुई थी, जिसमें गुजरात ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.
बेंगलुरु Vs गुजरात हेड-टु-हेड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









