
IPL 2024, DC vs SRH Playing XI: ऋषभ पंत की टीम में होगा बड़ा फेरबदल, इस बल्लेबाज की एंट्री तय... ये हो सकती है दिल्ली कैपिटल्स-सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
AajTak
आईपीएल 2024 में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला होगा. आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद अब तक 23 मौकों पर एक-दूसरे से भिड़ चुकी है. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मुकाबले जीते.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 35वें मुकाबले में आज (20 अप्रैल) दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक सात में से तीन मुकाबले जीते हैं. दूसरी ओर पैट कमिंस की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद को छह में से चार मुकाबलों में जीत हासिल हुई. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.
दिल्ली की प्लेइंग-11 में होगा ये बदलाव!
IPL Points Table देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें होंगी. दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 में ओपनर डेविड वॉर्नर की वापसी हो सकती है. वॉर्नर इंजरी के चलते गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए थे. वॉर्नर के खेलने की स्थिति में कैरेबियाई क्रिकेटर शाई होप को बाहर बैठना पड़ सकता है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की कॉम्बिनेशन में शायद ही कोई बदलाव हो.
We've got Pant, Rishabh Pant...💙😍 Rest continue in the comments 🤣👇 pic.twitter.com/bnpJTPolUv
DC vs SRH हेड टू हेड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








