
IPL 2024, DC vs SRH Live Score: आज ऋषभ पंत के सामने होंगे पैट कमिंस... थोड़ी देर में टॉस
AajTak
IPL Live Score, DC vs SRH: आईपीएल 2024 में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
IPL Live Score, DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-35 में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे, वहीं पैट कमिंस के कंधों पर सनराइजर्स टीम की बागडोर रहेगी. दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक सात में से तीन मुकाबले जीते हैं. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को छह में से चार मुकाबलों में जीत हासिल हुई.
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें हैं. दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर की वापसी हो सकती है. वॉर्नर इंजरी के चलते गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए थे. वॉर्नर के खेलने की स्थिति में शाई होप को बाहर बैठना होगी.. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना नहीं है.
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मुकाबले जीते हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 11 मैचों में जीत हासिल हुई. इससे पहले दोनों टीम जब आखिरी बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं, तो सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 रनों से मैच जीत लिया था.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: डेविड वॉर्नर/शाई होप, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, ईशांत शर्मा.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद , शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








