
IPL 2024 DC Vs RR Match LIVE Score: ऋषभ पंत से उनके घर में भिड़ेंगे संजू सैमसन.. थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
IPL 2024 DC Vs RR Match LIVE Score: आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला जा रहा है. संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम यह मैच जीतती है, तो वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. जबकि दिल्ली के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है.
IPL 2024 DC Vs RR Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है, जिसके लिए थोड़ी देर में टॉस होगा.
संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम यह मैच जीतती है, तो वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. उसने अब तक 10 में से 8 मुकाबले जीते हैं और वो 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है.
दिल्ली के लिए अब करो या मरो की जंग
दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने अब तक 11 में से 5 मुकाबले जीते हैं. उसे यदि प्लेऑफ में पहुंचना है, तो अपने बाकी बचे सभी 3 मैच जीतने होंगे. ऐसे में दिल्ली के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है. दिल्ली अभी टेबल में छठे नंबर पर है.
पंत की दिल्ली पर संजू की राजस्थान भारी
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जब भी आमने-सामने आई हैं, तब दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मुकाबले खेले गए, जिसमें संजू की राजस्थान टीम ने 15 मैचों में बाजी मारी है. जबकि पंत की दिल्ली ने 13 मैच जीते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









