
IPL 2024 DC vs RR Match analysis: खराब लोअर ऑर्डर, फुस्स फिनिशर... इन 3 ओवर्स में राजस्थान रॉयल्स की हुई दिल्ली कैपिटल्स के सामने दुर्गति, संजू सैमसन भी ना बचा सके
AajTak
DC vs RR IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 7 मई को आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की दो कमियां उभरकर आईं, एक तो उनके लोअर ऑर्डर ने जीतने का दम नहीं दिखाया. वहीं राजस्थान को बेस्ट फिनिशर की कमी भी खली. हालांकि, कप्तान संजू सैमसन ने अपनी तरफ से मैच जिताने की पूरी कोशिश की.
DC vs RR IPL 2024 Match analysis: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju samson) ने दिल्ली कैपिटल्स के 7 मई को हुए मैच में बतौर वो सब कुछ किया, जिसकी उनसे रनचेज के दौरान उम्मीद की गई थी.
लेकिन राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी के कुछ डिपार्टमेंट की दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कलई खुल गई. खराब लोअर ऑर्डर और फिनिशर की कमी उनको मैच में खली और नतीजा सबके सामने है. इस मैच को दिल्ली ने 20 रनों से अपने नाम किया. अब दिल्ली 12 में से 6 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई है.
The home side emerge victorious in tonight's run-fest here in Delhi 💥 And with that win, Delhi Capitals move to number 5⃣ on the Points Table 🔥🔥 Scorecard ▶️ https://t.co/nQ6EWQGoYN#TATAIPL | #DCvRR pic.twitter.com/vQvWMSk5lt
राजस्थान की हार का असली कहानी 3 ओवर में छिपी है, वो भी मैच के आखिरी 3 ओवर्स में. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की. वहीं मैच के आखिरी 3 ओवर में 53 रन बनाए. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने अंत के 3 ओवर्स में महज 20 रन बनाए. वहीं राजस्थान का लोअर ऑर्डर भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाया.IPL Points Table देखने के लिए यहां क्लिक करें वहीं मैच में राजस्थान को फिनिशर की भी कमी खली. रोवमैन पॉवेल से राजस्थान रॉयल्स की टीम उम्मीद कर रही थी कि वह धूमधड़ाका करेंगे पर वह महज 10 गेंदों पर 13 रन ही बना सके. वहीं लोअर ऑर्डर भी बुरी तरह फुस्स साबित हुआ. डोनोवन फेरारिया 1 तो रविचंद्रन अश्विन भी 2 रन बनाकर चलते बने, दोनों की ही 'प्लेयर ऑफ द मैच' कुलदीप यादव ने चलता किया. वहीं मुकेश ने रोवेमैन पॉवेल को आउट कर राजस्थान के ताबूत में हार की आखिरी कील ठोक दी.
वहीं इस मैच में संजू सैमसन के आउट होने के तरीके पर कई सवाल भी उठे. इस दौरान दिल्ली टीम के कोऑनर पार्थ जिंदल के बिहेव पर भी सवाल उठे. संजू ने 46 गेंदों पर 86 रनों की जबरदस्त पारी खेली. उनकी पारी में 8 चौके और 6 शामिल रहे, इस दौरान संजू का स्ट्राइक रेट 186.95 का रहा.IPL Purple Cap की दौड़ में कौन आगे, यहां देखें
All smiles to wrap a close encounter 😃 Scorecard ▶️ https://t.co/nQ6EWQGoYN#TATAIPL | #DCvRR | @imkuldeep18 | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/PwwGWvwo1x

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










