
IPL 2024 DC vs LSG Match LIVE Score: केएल राहुल ने जीता टॉस... ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स को दी पहले बल्लेबाजी
AajTak
IPL 2024 DC vs LSG Match LIVE Score Update: आईपीएल के 17वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी टक्कर है. इससे पहले 12 अप्रैल को आमने-सामने आए थे. तब दिल्ली ने 18.1 ओवर में ही 5 विकेट से मैच जीत लिया था.
IPL 2024 DC vs LSG Match LIVE Score Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
दिल्ली यह मैच हारते ही प्लेऑफ से बाहर होगी
इस सीजन में यह दिल्ली और लखनऊ की दूसरी टक्कर है. इससे पहले 12 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने आए थे. तब दिल्ली ने बाजी मारी थी और वो मुकाबला 18.1 ओवर में ही 5 विकेट से जीत लिया था.
दिल्ली और लखनऊ दोनों के लिए ही यह करो या मरो का मुकाबला है. दिल्ली ने अब तक 13 में से 6 और लखनऊ ने 12 में से 6 मैच जीते हैं. बराबर 12 अंक के साथ दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे और लखनऊ 7वें नंबर पर है. यदि दिल्ली यह मैच हारती है, तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी. जबकि लखनऊ के पास एक और मौका रहेगा.
दिल्ली के खिलाफ लखनऊ का पलड़ा भारी
लखनऊ टीम का यह आईपीएल में तीसरा ही सीजन है. उसने 2022 में एंट्री की थी. ऐसे में लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक आईपीएल में 4 मैच खेले गए. इस दौरान 3 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की है. जबकि एक मुकाबला दिल्ली ने जीता.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










