
IPL 2024 CSK vs PBKS Match Live Score: शिखर धवन के बगैर उतरी पंजाब किंग्स ने जीता टॉस... चेन्नई सुपर किंग्स को दी पहले बल्लेबाजी
AajTak
IPL 2024 CSK vs PBKS Match Live Score: आईपीएल के 17वें सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच खेला जा रहा है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम ने अब तक 9 में से 5 मुकाबले जीते हैं. यह टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 9 में से 3 मैच जीते हैं और वो 9वें नंबर पर है.
IPL 2024 CSK vs PBKS Match Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें पंजाब टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
रेग्युलर कप्तान शिखर धवन अब तक फिट नहीं हुए हैं. ऐसे में उनकी जगह पंजाब टीम की कप्तानी सैम करन ही संभाल रहे हैं. उन्होंने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया.
चेन्नई टीम के दो खिलाड़ी बीमार, शार्दुल को मौका
जबकि चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. मथीशा पथिराना और तुषार देशपांडे की थोड़ी तबीयत खराब है. ऐसे में उन्हें आराम दिया गया. जबकि शार्दुल ठाकुर की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है.
महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई ने अब तक 9 में से 5 मुकाबले जीते हैं. इसी के साथ गायकवाड़ की कप्तानी वाली यह सीएसके टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने 9 में से 3 मैच जीते हैं और वो 9वें नंबर पर है.
पंजाब-चेन्नई के बीच बराबरी की टक्कर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









