
IPL 2024, CSK Vs LSG Match LIVE Score: केएल राहुल ने जीता टॉस... धोनी की चेन्नई टीम करेगी पहले बल्लेबाजी
AajTak
IPL 2024, CSK Vs LSG Match LIVE Score: आईपीएल 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस सीजन में चेन्नई और लखनऊ के बीच यह दूसरा मुकाबला है. इससे पहले खेले गए मुकाबले में केएल राहुल की कप्तानी वाली LSG टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
IPL 2024, CSK Vs LSG Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीमें आमने-सामने हैं. यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
इस सीजन में चेन्नई और लखनऊ के बीच यह दूसरा मुकाबला है. साथ ही दोनों टीमों ने अपना पिछला मुकाबला भी एकदूसरे के खिलाफ शुक्रवार (19 अप्रैल) को ही खेला था. लखनऊ में खेले गए इस मुकाबले में केएल राहुल की कप्तानी वाली LSG टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
चेन्नई चौथे और लखनऊ पांचवें नंबर पर काबिज
अब यह मुकाबला चेन्नई अपने घर में खेल रही है. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम इस मैच को जीतकर लखनऊ से बदला पूरा करने के इरादे से उतरी है. बता दें कि चेन्नई और लखनऊ दोनों टीमों ने अब तक 7 में से 4 मैच जीते हैं. ऐसे में पॉइंट्स टेबल में भी चेन्नई बेहतरीन नेट रनरेट के चलते चौथे नंबर पर काबिज है. जबकि लखनऊ टीम ठीक उसके बाद पांचवें नंबर पर है.
लखनऊ से एक ही मैच जीती चेन्नई टीम
IPL में चेन्नई और लखनऊ के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई ने एक ही मैच में जीत हासिल की. जबकि लखनऊ को दो मुकाबलों में जीत मिली. एक मैच का नतीजा नहीं निकला.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









