
IPL 2024, Chennai Super Kings: थाला का किला इस आईपीएल में कैसे ढह गया, जानें धोनी की CSK टीम के प्लेऑफ में ना पहुंचने की 5 वजह
AajTak
आईपीएल 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से तो शानदार प्रदर्शन किया. मगर बतौर कप्तान वो चेन्नई सुपर किंग्स की नैया पार नहीं लगा सके. ऐसे में सीएसके का छठी बार खिताब जीतने का सपना इस सीजन में पूरा नहीं हो पाया. सीएसके के प्लेऑफ में ना पहुचने की कुछ बड़ी वजह रहीं...
पांच बार की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. अपने आखिरी लीग मुकाबले में सीएसके को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 27 रनों से हरा दिया. आरसीबी और सीएसके दोनों के ही 14-14 अंक रहे, लेकिन बेहतर नेट-रनरेट के चलते फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही.
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली. ऋतुराज ने बल्ले से तो शानदार प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 583 रन बनाए. लेकिन वो बतौर कप्तान टीम की नैया पार नहीं लगा सके. ऐसे में सीएसके का छठी बार खिताब जीतने का सपना इस सीजन में पूरा नहीं हो पाया. सीएसके के प्लेऑफ में ना पहुचने की कुछ बड़ी वजह रहीं...
Nail-biting overs like these 📈 Describe your final over emotions with an emoji 🔽 Recap the match on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #RCBvCSK pic.twitter.com/XYVYvXfton
तेज गेंदबाजों की इंजरी और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता
इस पूरे सीजन चेन्नई सुपर किंग्स अपने फ्रंटलाइन तेज गेंदबाजों की इंजरी और कुछ खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से परेशान रही. मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझते दिखे और वह सिर्फ 6 मैच खेल सके. इंजर्ड होने के चलते वह बीच सीजन में ही श्रीलंका लौट गए. बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मु्स्ताफिजुर रहमान जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के चलते 1 मई को हुए मैच के बाद स्वदेश लौट गए. तेज गेंदबाज दीपक चाहर इस सीजन में भी इंजरी से जूझते दिखे और आठ मैच ही खेल सके. ऐसे में सीएसके की फास्ट बॉलिंग यूनिट काफी कमजोर हो गई. मोईन अली भी इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज के चलते आखिरी मैच के लिए अनुपलब्ध थे.
धोनी का निचले क्रम पर बैटिंग के लिए आना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








